हिमाचल-तिब्बत सीमा पर हिमखंड की चपेट में आने से पांच जवान लापता, एक शहीद

हिमाचल में जिला किन्नौर से सटी तिब्बत सीमा पर सेना के छह जवानों के हिमखंड की चपेट में आने की सूचना है। सेना के प्रवक्ता के अनुसार किन्नौर नमज्ञा डोगरी नामक स्थान पर हिमखंड गिरने से पांच जवान लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक जवान शहीद हो गया है।

सूचना मिलते ही प्रशासन और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। फिलहाल तलाशी अभियान चल रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 16 जवान दो अलग-अलग दल बनाकर नमज्ञा डोगरी में गश्त कर रहे थे।

150 लोगों का दल जवानों को खोजने में लगा


इसी दौरान आईटीबीपी के चार और सेना के छह जवान हिमखंड की चपेट में आ गए। इसके बाद आईटीबीपी के जवानों को साथी जवानों ने रेस्क्यू किया। लेकिन पांच अन्य जवान बर्फ के नीचे दब गए।
एक जवान को घायल अवस्था में तुरंत रेस्क्यू किया गया लेकिन पूह अस्पताल पहुंचते ही जवान ने दम तोड़ दिया। पुलिस और आईटीबीपी के जवान घटनास्थल पर हैं।
जवानों को खोजने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। सेना और प्रशासन के करीब 150 लोगों का दल जवानों को खोजने में लगा है। एसपी किन्नौर साक्षी रेस्क्यू अभियान चला है। 
हिमाचल-तिब्बत सीमा पर हिमखंड की चपेट में आने से पांच जवान लापता, एक शहीद हिमाचल-तिब्बत सीमा पर हिमखंड की चपेट में आने से पांच जवान लापता, एक शहीद Reviewed by Akash Sharma on February 20, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.